Search
Close this search box.

दिल्ली ब्लास्ट के बाद वाराणसी में हाई अलर्ट, कचहरी परिसर में पुलिस की मॉक ड्रिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के तहत वाराणसी पुलिस भी सतर्क मोड में आ गई है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुधवार को कचहरी परिसर में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल की गई।

मॉक ड्रिल के दौरान डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते, भारी पुलिस बल और सुरक्षा उपकरणों के साथ पूरे परिसर की सघन चेकिंग की गई। कचहरी के सभी हिस्सों की तलाशी ली गई, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

मीडिया से बात करते हुए एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए यह मॉक ड्रिल की गई। उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सुरक्षा के सभी उपकरण और टीमें पूरी तरह से तैयार रहें।

एसीपी तनेजा ने बताया कि कचहरी के पांच मुख्य द्वारों पर प्रतिदिन कड़ी चेकिंग होती है। बिना जांच किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें