वाराणसी: वाराणसी के अस्सी घाट पर पिंडदान की जगह को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि पंडितों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया।
जानकारी के अनुसार, गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पारंपरिक स्थान पर पिंडदान कराना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में घाट पर पिंडदान अब सड़क किनारे कराया जा रहा है। इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जगह और अधिकार को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस ने समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराया और चेतावनी दी कि आगे ऐसी कोई घटना या गड़बड़ी दोबारा नहीं होनी चाहिए।







