Search
Close this search box.

वाराणसी: BHU ट्रॉमा सेंटर रोड पर अतिक्रमण हटा रही पुलिस, दुकानदारों का खाना भरा भगोना व टाली पलटने का आरोप

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र स्थित BHU ट्रॉमा सेंटर रोड किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर आज स्थानीय गरीब दुकानदारों ने गंभीर आरोप लगाए।

दुकानदारों का कहना है कि पुलिस ने सड़क किनारे लगे छोटे-छोटे ठेलों और टालियों को हटाते समय कई गरीबों के सामान को नुकसान पहुँचाया। एक दुकानदार ने बताया कि उनका खाना भरा भगोना और टाली पलट दी गई, जिससे न केवल खाना बर्बाद हुआ बल्कि दिनभर की मेहनत भी नष्ट हो गई।

एक पीड़ित दुकानदार ने कहा, “हम लोग दिहाड़ी पर गुज़ारा करते हैं। अगर यही रोज़ी-रोटी का सामान उजाड़ दिया जाएगा तो हमारे बच्चे क्या खाएँगे?”

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस कार्रवाई पर नाराज़गी जताई। उनका कहना था कि ट्रॉमा सेंटर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखना ज़रूरी है, लेकिन गरीबों की रोज़ी-रोटी को ध्यान में रखे बिना की गई सख्ती अमानवीय है।

Leave a Comment

और पढ़ें