Search
Close this search box.

पुलिस ने राजातालाब में हुई हत्या से उठाया पर्दा, संपत्ति विवाद में सौतेले बेटों ने ही पिता को उतारा था मौत के घाट. ..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: थाना राजातालाब क्षेत्र के कचनार प्राथमिक विद्यालय के पास गुरुवार की रात को अज्ञात व्यक्तियों ने श्यामलाल यादव पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

बुजुर्ग की हत्या की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ACP राजातालाब के नेतृत्व में एसओजी, स्थानीय पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर दबिश शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर हत्या के आरोप में दो को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी राजन यादव (32 वर्ष) मिर्जामुराद और दीनानाथ यादव (38 वर्ष) राजातालाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन दोनों को राजातालाब पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में उपयोग किया गया बेसबॉल बैट और अधजले कपड़े भी बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपी दीनानाथ यादव ने बताया कि उनके सौतेले पिता श्यामलाल यादव ने अपनी संपत्ति अपने नाम कर ली थी और उसे बेचने की योजना बना रहे थे। संपत्ति विवाद और पारिवारिक मतभेद के कारण दोनों सौतेले भाइयों ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 0215/2024, धारा 103(1), 238(ख) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें