Search
Close this search box.

प्रयागराज मर्डर मिस्ट्री: दोस्ती के पीछे छुपा धोखा, BJP नेता रणधीर यादव की हत्या से दहला इलाका

प्रयागराज: जिले में घटित सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को चौंका दिया है। बीजेपी नेता रणधीर यादव की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने दोस्त राम सिंह ने की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या के पीछे अवैध संबंधों का शक और धोखे की दास्तां छुपी हुई है।

जांच के दौरान रणधीर यादव के मोबाइल फोन ने हत्या का राज खोला। फोन की गैलरी से दोस्त राम सिंह की पत्नी अंजली यादव की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं। इन्हीं तस्वीरों को देखकर राम सिंह बेकाबू हो गया और गुस्से में रणधीर यादव की हत्या कर दी।

हत्या से पहले राम सिंह ने रणधीर को कई थप्पड़ मारे और गालियां दीं। इसके बाद उसने उसकी निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए राम सिंह ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने रणधीर यादव की लाश को 8 टुकड़ों में काटकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

इतना ही नहीं, आरोपी करीब दो घंटे तक रेलवे ट्रैक पर बैठा रहा और ट्रेन से शव के टुकड़ों को कटते हुए देखता रहा। उसका कहना था कि, “कोई निशान बाकी नहीं बचना चाहिए।”

इस मर्डर मिस्ट्री ने प्रयागराज को झकझोर कर रख दिया है। दोस्ती, धोखा और शक के इस खतरनाक खेल ने बीजेपी नेता की जान ले ली। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें