Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री मोदी 12 जुलाई को वितरित करेंगे 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र, पूर्वोत्तर रेलवे के 202 अभ्यर्थियों को भी मिलेगा लाभ

गोरखपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत 51,000 से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे।

रोज़गार मेला प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब तक देशभर में आयोजित रोज़गार मेलों के माध्यम से 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

इस बार देशभर के 47 स्थलों पर 16वां रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रेल, गृह, डाक, स्वास्थ्य, वित्तीय सेवा, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित विभिन्न सरकारी विभागों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत वाराणसी और लखनऊ मंडलों में रोजगार मेले का आयोजन होगा।

  • वाराणसी मंडल में बनारस रेल इंजन कारखाना (बी.एल.डब्ल्यू.) के सिनेमा हॉल में कुल 92 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे।
  • अभ्यर्थियों को सिग्नल एवं दूरसंचार, इंजीनियरिंग, यांत्रिक, वाणिज्य और विद्युत विभाग के विभिन्न तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
  • इनमें एनटीपीसी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी) के माध्यम से चयनित 83 अभ्यर्थी एवं अनुकंपा के आधार पर चयनित 09 अभ्यर्थी शामिल हैं।

वहीं, लखनऊ मंडल के 110 अभ्यर्थियों को मरकरी हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, इन नियुक्तियों से यात्री सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ चल रही अधोसंरचना परियोजनाओं को भी गति मिलेगी। रेलवे में इन नई भर्तियों से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा और क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें