Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2 अगस्त को वाराणसी दौरा, 2200 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। उनके इस 51वें दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से जानकारी दी कि प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर लगभग ₹2200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

जनसभा की तैयारी को लेकर पार्टी ने विशेष व्यवस्था की है। जनसभा स्थल को 20 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक के लिए एक प्रभारी की नियुक्ति की गई है, ताकि आगंतुकों को सुव्यवस्थित ढंग से उनके स्थानों तक पहुँचाया जा सके।

दिलीप पटेल ने बताया कि जनसभा स्थल पर पेयजल, शौचालय, टेंट, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा और ट्रैफिक की दृष्टि से भी प्रशासन के सहयोग से विस्तृत योजना बनाई गई है।

भाजपा के स्थानीय नेतृत्व का दावा है कि यह दौरा वाराणसी के विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम साबित होगा, और पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

Leave a Comment

और पढ़ें