वाराणसी। जिले के मौडेला अर्चना लान में कोटेदारों ने अपनी कमीशन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। कोटेदारों का आरोप है कि कम कमीशन के कारण उनके घर परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है और कई तो भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
कोटेदारों का कहना है कि कई बार जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा गया और आश्वासन भी दिया गया कि कोटेदारों की कमीशन बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में कोटेदारों की मांग है कि उनकी कमीशन 200 रुपये प्रति क्विंटल की जाए।
जानकारी के अनुसार, बिहार, दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश और मुंबई जैसे अन्य राज्यों में यह कमीशन पहले ही 200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जा चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
कोटेदारों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग जल्द नहीं मानी गई तो वह आगे और बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता









