गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जिले के विकास खंड मनिहारी, बाराचवर एवं अन्य ब्लॉकों की विभिन्न ग्राम पंचायतों व विद्यालयों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसी क्रम में जागरूकता रैलियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं और विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों — महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता — को आमजन तक पहुँचाया गया।
महिलाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों — 112, 1090, 181, 1076, 108 — की जानकारी दी गई ताकि वे जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद ले सकें।
विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों द्वारा नारेबाज़ी और पोस्टर प्रदर्शन कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कई बालिकाओं और महिलाओं को उनकी सामाजिक व शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय महिलाएं, शिक्षिकाएं व प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ब्यूरोचीफ: संजय यादव








