Search
Close this search box.

पुणेः हेलिकॉप्टर क्रैश में दो पायलट समेत तीन की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुंबई : पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के बावधन इलाके में केके राव पहाड़ी इलाके में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से उसमें सवार दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मामले की छानबीन पुणे पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास हेलीपैड से जुहू जाने के लिए करीब साढ़े सात बजे उड़ान भरा था। महज पांच मिनट बाद करीब 1.5 किमी दूर जाकर हेलीकाफ्टर क्रैश हो गया। क्रैश होते ही उसमें आग लग गई, जिससे हेलीकाफ्टर में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंजेवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। मुंबई से छह लोगों की टीम पुणे के लिए रवाना हो गई है।

बताया जा रहा है कि इस हेलीकाफ्टर से राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे मुंबई से सुतारवाड़ी की हवाई यात्रा करने वाले थे। उन्हीं को लेने के लिए हेलीकाफ्टर पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें