Search
Close this search box.

महारानी के वंशजों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मनाई अहिल्याबाई होल्कर की राज्याभिषेक जयंती

वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम में बुधवार को अहिल्याबाई होलकर की राज्याभिषेक पर्व तिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का षोडशोपचार पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में अहिल्याबाई के परिवार के सदस्य उदयसिंह राजे होलकर सपत्नीक उपस्थित रहे। साथ ही, डॉ. माधुरी कानिटकर, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दि जन्मोत्सव की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रविंद्र किरकोले ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

काशी विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी, विभाग प्रचारक नितिन कुमार, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण ने सभी अतिथियों को मंदिर प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उदयसिंह राजे होलकर ने कहा, “आज पहली बार विश्वनाथ धाम परिसर का भव्य रूप देखकर अत्यंत खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री ने अहिल्याबाई होलकर के सपनों को साकार किया है।” डॉ. माधुरी कानिटकर ने इसे “राष्ट्र का गौरव” बताते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने की आवश्यकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें