Search
Close this search box.

मिर्जापुर: हिनौता पंचायत भवन में शराब और नागिन डांस, वायरल वीडियो से प्रशासन पर उठे सवाल, ग्रामीणों में रोष

मिर्जापुर: विकास खंड पटेहरा कलां के हिनौता गांव स्थित पंचायत भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वर्तमान ग्राम प्रधान छकौड़ी कोल, पूर्व प्रधान बल्ली यादव, प्राथमिक विद्यालय गंगापुर के शिक्षामित्र रामरूप भारती और पंचायत मित्र अतुल बेलबंशी शराब पीकर नागिन डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत भवन, जिसे ग्रामीण विकास और जनकल्याण के कार्यों का केंद्र होना चाहिए, उसे जिम्मेदार पदाधिकारी शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा बनाए हुए हैं। इस घटना के बाद गांव में गहरा रोष है और लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां पंचायत भवन में लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन प्रशासन और आला अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में संदेह और नाराजगी है।

Leave a Comment

और पढ़ें