Search
Close this search box.

दुद्धी: सरकारी अस्पताल में बदबू से बेहाल मरीज और कर्मचारी, प्रशासन पर उठे सवाल

दुद्धी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के बहिरंग रोगी विभाग (ओपीडी) में मरीजों और कर्मचारियों को दुर्गंध की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कक्ष संख्या 10 स्थित पुरुष शौचालय से निकल रही तेज बदबू और विभाग के पीछे पड़े गंदगी के अंबार से उठती दुर्गंध ने मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशान कर दिया है।

कक्ष संख्या 11 (गैर संचारी रोग लैब) और कक्ष संख्या 12 (दंत शल्य क्रिया कक्ष) के बाहर उपचार हेतु लाइन में खड़े मरीजों को लगातार बदबू सहनी पड़ रही है। मरीजों का कहना है कि दुर्गंध इतनी तेज है कि ज्यादा देर खड़े रहने पर चक्कर आना और घबराहट जैसी स्थिति बन जाती है।

कुछ स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि भवन के पीछे पड़े कूड़े-कचरे और दवाओं के पैकेट की कभी सफाई नहीं कराई जाती। गंदगी में छोटे-छोटे जानवर मर जाते हैं, जिनकी दुर्गंध खिड़कियों के रास्ते भीतर तक पहुंच जाती है।

मरीजों ने मांग की है कि अस्पताल प्रबंधन जल्द से जल्द शौचालय की सफाई और भवन के पीछे जमा गंदगी को हटवाए, ताकि इलाज के लिए आने वाले लोगों को बदबू की मार न झेलनी पड़े।

Leave a Comment

और पढ़ें