Search
Close this search box.

वाराणसी: होली पर मार्केट में आई धुएं वाली पिचकारी, यातायात पुलिस पर उठे सवाल

वाराणसी: होली के अवसर पर मार्केट में एक नई पिचकारी आई है जो कि सिर्फ धुआं निकाल कर वायु को प्रदूषित कर रही है।यातायात पुलिस विभाग वाराणसी को चाहिए कि ऐसे सभी वाहनों को चिन्हित करें जो कि किसी न किसी प्रकार से वातावरण को दूषित तो कर ही रहे हैं उसके साथ ही अन्य लोगों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

ऐसे वाहनों को सीज करने का कार्य क्यों नहीं किया जाता है जो हर उस ओर वायु प्रदूषण करते हुए चलते हैं जिन जिन राहों से ये जनाब गुजरते हैं या यूं कहें कि धुएं की इस पिचकारी से सारे शहर में ही प्रदूषण करते फिर रहे हैं ऐसे वाहन चालक।

यह वीडियो बुधवार दोपहर 1 बजे का जगतगंज से लहुराबीर जाने वाली सड़क का है। वीडियो में दिखाई दे रही वाहन का नंबर – UP 65 T 9253

रिपोर्ट- प्रतीक जायसवाल

Leave a Comment

और पढ़ें