Search
Close this search box.

गाजीपुर: साइबर सेल की तत्परता से 98 हजार रुपये की त्वरित रिकवरी, एसपी डॉ. ईरज राजा के अभियान का दिखा असर

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में यूपीआई फ्रॉड के एक मामले में साइबर सेल गाजीपुर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पीड़ित की पूरी रकम तत्काल वापस कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक दीपक पाण्डेय, निवासी ग्राम व पोस्ट गौराखास, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के माध्यम से 98,000 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई। पीड़ित द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई।

सूचना मिलते ही साइबर सेल जनपद गाजीपुर ने बिना विलंब त्वरित कार्रवाई की। साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा प्रभावी प्रयास करते हुए दिनांक 7 जनवरी को पीड़ित के खाते में फ्रॉड की गई पूरी 98,000 रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।

साइबर सेल की इस तत्परता से न केवल पीड़ित को राहत मिली, बल्कि आमजन में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और पुलिस पर विश्वास भी मजबूत हुआ है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ब्यूरो चीफ: संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें