Search
Close this search box.

राधिका तिवारी युवा महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने दी बधाई और संगठन मजबूत करने की अपेक्षा

वाराणसी। मिर्जामुराद। मिर्जामुराद निवासी राधिका तिवारी को उद्योग व्यापार मंडल ग्रामीण उद्योग के तहत युवा महिला जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे और राधिका तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री, वाराणसी ग्रामीण जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, संयुक्त महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा भाऊपुर टेकरिया, फूलपुर बाजार, रोहनिया, गोराई, सिंधोरा और हरहुआ बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यापार मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।इस दौरान वक्ताओं ने राधिका तिवारी से संगठन को मजबूत करने, महिलाओं को व्यापार क्षेत्र में आगे बढ़ाने और ग्रामीण उद्योगों को प्रोत्साहित करने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष आरती पटेल, पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सविता सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें