Search
Close this search box.

रायबरेली: इंस्टाग्राम पर हुई प्यार में बदली, मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ मंदिर में लिए सात फेरे

रायबरेली। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती अब प्यार और फिर शादी में बदल गई। इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुआ यह रिश्ता सोमवार को शादी के बंधन में बंध गया। मामला रायबरेली जिले के हरचंदपुर क्षेत्र का है, जहां संत रविदास नगर की रहने वाली एक मुस्लिम युवती लगभग 250 किलोमीटर का सफर तय कर अपने प्रेमी से विवाह करने पहुंची।

जानकारी के अनुसार युवती की दोस्ती रायबरेली के हरचंदपुर निवासी युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। काफी समय तक एक-दूसरे से बातचीत करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

इसके बाद युवती अपने घर से रायबरेली पहुंची और हरचंदपुर स्थित अचलेश्वर मंदिर में युवक के साथ विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि विवाह कार्यक्रम करणी सेना के पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न कराया गया, जिससे किसी प्रकार का विवाद न हो।

शादी की खबर फैलते ही इलाके में चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। फिलहाल दोनों साथ रह रहे हैं और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Leave a Comment

और पढ़ें