नई दिल्ली: विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ प्रभावित परिवारों और किसानों के लिए तत्काल राहत पैकेज की घोषणा करने की अपील की है।
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही मची है, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की स्थिति भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हजारों परिवार अपने घर, जीवन और अपनों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि ऐसे कठिन समय में तुरंत सक्रिय भूमिका निभाए और किसानों समेत प्रभावित लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज (Special Relief Package) की घोषणा करे। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों की गति तेज करने की भी मांग की।
राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ही इन राज्यों के लोगों को बड़ी राहत दे सकती है।








