Search
Close this search box.

लखनऊ: सेना पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी ने किया कोर्ट में सरेंडर, मिली जमानत

लखनऊ: भारतीय सेना पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लखनऊ स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में आत्मसमर्पण किया। यह मामला मानहानि से जुड़ा है, जो राहुल गांधी द्वारा सेना को लेकर की गई कथित टिप्पणी के खिलाफ दर्ज किया गया था।

करीब एक घंटे तक कोर्ट में उपस्थित रहने के बाद राहुल गांधी के वकीलों ने जमानत याचिका दाखिल की, जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी।

यह मामला उस समय चर्चाओं में आया था जब राहुल गांधी ने सार्वजनिक मंच से भारतीय सेना पर कथित रूप से ऐसी टिप्पणी की थी जिसे लेकर विरोध हुआ और इसे सेना के सम्मान के खिलाफ बताया गया। इसके बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया गया।

राहुल गांधी के इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वह संवैधानिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं और लोकतंत्र में न्यायपालिका की भूमिका को सर्वोपरि मानते हैं। वहीं, भाजपा ने राहुल गांधी की टिप्पणी को “अमर्यादित और राष्ट्र विरोधी” बताया है।

फिलहाल राहुल गांधी को जमानत मिलने के बाद मामला कोर्ट में विचाराधीन है और आगामी सुनवाई की तिथि जल्द तय की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें