Search
Close this search box.

राहुल गांधी ने किया पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, पीड़ित परिवारों को दिया मदद का भरोसा

अमृतसर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वे अजनाला के घोनेवाल और माछीवाल गांव पहुंचे और वहां किसानों तथा बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने लोगों का हाल-चाल जाना और उनके दुख-दर्द को साझा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। दौरे के दौरान राहुल गांधी ने घोनेवाल में एक मुस्लिम परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

और पढ़ें