Search
Close this search box.

गाजीपुर: जनहित के मुद्दों पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर: राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने गाजीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक के दौरान जिले की जनहितकारी योजनाओं और अधूरे विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण पत्रक सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री से जनपद की विभिन्न समस्याओं पर ध्यान देने और शीघ्र समाधान की मांग की।

सांसद ने पत्र में उठाए ये प्रमुख मुद्दे

  1. गाजीपुर में विश्वविद्यालय की शीघ्र स्थापना– ताकि युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े।
  2. चोचकपुर से नगवा (गंगा नदी) तक पक्के पुल का निर्माण– जिससे बलिया, चंदौली और आजमगढ़ जैसे जिलों को भी सुविधा मिले।
  3. गाजीपुर से सैदपुर (चोचकपुर होते हुए) तक फोरलेन सड़क
  4. गाजीपुर से बलिया (भरौली होते हुए) तक फोरलेन सड़क
  5. गाजीपुर से आजमगढ़ (चिरैयाकोट होते हुए) तक फोरलेन सड़क
  6. नंदगंज चीनी मिल का पुनर्निर्माण एवं संचालन या फिर कोई वैकल्पिक रोजगारपरक औद्योगिक इकाई की स्थापना।
  7. जमानियां मोड़ से चौकिया तक बाईपास मार्ग का निर्माण
  8. मलसा से वयेपुर देवकली (गंगा नदी पर) पक्के पुल का निर्माण

अधूरे कार्यों के शीघ्र पूर्ण कराने की मांग

  • बहादुरगंज कताई मिल का अधूरा कार्य
  • सदर तहसील भवन का निर्माण
  • गाजीपुर नगर पालिका क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सीवर लाइन वाली सड़कों का पुनर्निर्माण
  • कुसुम्ही कलां से चोचकपुर संपर्क मार्ग का पूर्ण निर्माण

डॉ. संगीता बलवंत ने कहा की गाजीपुर व आसपास के जिलों की तरक्की तभी संभव है जब अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए और नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को अमल में लाया जाए। मुख्यमंत्री से मेरी अपील है कि इन जनहित के मुद्दों पर त्वरित संज्ञान लें।

Leave a Comment

और पढ़ें