Search
Close this search box.

वक्फ बिल को लेकर अखिलेश यादव पर भड़के रामभद्राचार्य

वक्फ संशोधन बिल को लेकर देशभर में राजनीती गरमा गयी है. इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को इस बिल पर 1.2 करोड़ ई-मेल मिले हैं, जिनमें लोगों ने अपनी राय जताई है। इसी बीच जगतगुरु रामभद्राचार्य ने वक्फ संपत्तियों पर बयान देते हुए कहा, “वे (वक्फ) करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा किए बैठे हैं, इस पर संशोधन होना चाहिए. सरकार सही दिशा में संशोधन ला रही है. भगवान करें यह बिल दोनों सदनों से पास हो.

बता दें की सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया बयान ने विवाद खड़ा कर दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मठाधीश और माफिया में कोई खास अंतर नहीं होता. रामभद्राचार्य ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए अखिलेश पर तीखा पलटवार किया. एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “अखिलेश को धर्म की कोई जानकारी नहीं है. यूपी में 34 सीटें जीतकर उन्हें लगता है कि वे सिकंदर हो गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. मठाधीश धर्म के रक्षक होते हैं, जबकि माफिया धर्म का विनाशक होता है.

Leave a Comment

और पढ़ें