Search
Close this search box.

गाजीपुर: डोड़सर गांव में रामलीला कमेटी की बैठक सम्पन्न, पदाधिकारियों का चयन

गाजीपुर: क्षेत्र के डोड़सर गांव में रविवार को ग्राम प्रधान महेन्द्र राम की अध्यक्षता में रामलीला कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को यथावत रखा गया। साथ ही सदस्यता शुल्क, चंदा और बेहरी पर विचार कर पूर्ववत करने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान राम, लक्ष्मण और जानकी के पात्र चयन पर भी चर्चा की गई। मंच सज्जा की जिम्मेदारी माखन गुप्ता को सौंपी गई। वहीं, कार्यकारिणी पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन इस प्रकार किया गया—

  • अध्यक्ष: शिवकुमार सिंह
  • उपाध्यक्ष: गुड्डू गुप्ता
  • प्रबंधक: अमरनाथ यादव
  • उप प्रबंधक: मनोज तिवारी
  • कोषाध्यक्ष: अरुण सिंह
  • उप कोषाध्यक्ष: रविनाथ सिंह
  • आय-व्यय निरीक्षक: विजयकान्त तिवारी
  • संयोजक: रामनरेश यादव
  • उप संयोजक: महेन्द्र कुशवाहा
  • सूचना प्रसारण मंत्री: रामजन्म गुप्ता
  • संगठन मंत्री: उपेन्द्र सिंह
  • उप संगठन मंत्री: शशिरंजन तिवारी

इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, रामकरन सिंह, राजेश मिश्रा, रामआधार प्रजापति, ओमप्रकाश मिश्रा, दिवाकर पाण्डेय, महेन्द्र कुशवाहा, सभाजीत सिंह, मनोज गुप्ता, हरि यादव, गनपत यादव, प्रमेश यादव, जगदीश यादव, स्वरूप यादव, उमाशंकर यादव, कैलाश यादव, बैजनाथ यादव, मधुसुदन तिवारी, अमरजीत तिवारी, महेन्द्र राजभर, मोहर राम, विरेन्द्र राजभर, संजय राजभर।

वहीं बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने रामलीला आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें