Search
Close this search box.

वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में अनोखा पोस्टर, विपक्षियों को बताया रावण

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में एक अनोखा पोस्टर जारी किया गया, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीराम के रूप में दर्शाया गया है, जबकि विपक्षी नेताओं को रावण के विभिन्न रूपों में दिखाया गया है। पोस्टर में यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि प्रधानमंत्री मोदी ‘धर्म और विकास’ के प्रतीक हैं, जो ‘विनाशकारी ताकतों’ का अंत करेंगे।

पोस्टर के ज़रिए पीएम मोदी के स्वागत को भव्य रूप देने का प्रयास किया गया है, लेकिन इसमें विपक्षियों को रावण के प्रतीक रूप में दिखाना राजनीतिक विवाद का कारण बन सकता है।

अनूप जायसवाल ने बयान देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी आज के राम हैं, जो भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद के रावण का अंत कर रहे हैं। यह पोस्टर हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है।”

विपक्षी दलों की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी बहस शुरू हो चुकी है।

Leave a Comment

और पढ़ें