Search
Close this search box.

गाजीपुर पहुंची रेजांग ला रज कलश यात्रा, देशभक्ति से गूंज उठा माहौल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रेजांग ला रज कलश यात्रा रविवार को गाजीपुर पहुंची। हर ओर “भारत माता की जय” और “भारत के अमर शहीद अमर रहें” के जयघोष गूंज उठे। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा संचालित इस यात्रा का जनपद के विभिन्न स्थलों पर भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा सिधौना टोल टैक्स से शुरू होकर पूर्वांचल के गांधी दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नंदगंज बाजार और ग्रामसभा धरवा में शहीद शेषनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्क में शहीद परिवार का सम्मान किया गया। यात्रा के जिला संयोजक एवं जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने सैकड़ों लोगों के साथ स्वागत किया।

यात्रा में शामिल फौजियों का माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। जनपद में यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने किया। राष्ट्रीय स्तर पर इसका नेतृत्व महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव और प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट) कर रहे हैं।

कार्यक्रम में यादव महासभा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें बलिकरन यादव (पूर्व एसपी/डीआईजी), सपा नेता एवं पूर्व एमएलसी विजय यादव, प्रदेश महासचिव रामयश यादव और रमेश यादव, उपाध्यक्ष राजाराम यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, सपा अध्यक्ष कमलेश यादव, छोटे लाल यादव, सादात ब्लॉक अध्यक्ष ललिता यादव, शिक्षक सभा अध्यक्ष अजय करैला, समाज सेविका एवं प्रिंसिपल पुनीता सिंह आदि शामिल थे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव ने रेजांग ला युद्ध के अमर बलिदानों की गाथा सुनाई, जिसे सुनकर उपस्थित लोग भावविभोर हो गए।

Leave a Comment

और पढ़ें