Search
Close this search box.

गाजीपुर: हरहरी गांव में भीषण अग्निकांड, लाखों का सामान जलकर खाक, कासिमाबाद से रिपोर्ट

गाजीपुर: स्थानीय ब्लॉक के हरहरी गांव में दोपहर एक भीषण अग्निकांड में लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। घटना नीरज सिंह पुत्र स्व. भोला सिंह के घर की है, जहां अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर में रखा सारा सामान फ्रिज, चौकी, कपड़े, और गहने पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

आग की इस घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी है। लेखपाल द्वारा मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया जा रहा है।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें