Search
Close this search box.

वाराणसी: कोडीन कफ सिरप मामले में फरार आरोपी शुभम जायसवाल पर ₹50 हजार का इनाम,

वाराणसी। कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में फरार चल रहे शातिर आरोपी शुभम जायसवाल पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर अब 50 हजार रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुभम जायसवाल लंबे समय से फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बावजूद इसके अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें