Search
Close this search box.

रिजांग ला रज पवित्र कलश यात्रा का गाजीपुर में होगा भव्य स्वागत: सुजीत यादव

गाजीपुर: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक विकास महासंघ की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक कृष्ण मंडपम, नंदगंज दवोपुर में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व डीआईजी बलिकरन यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर यादव महासभा के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रमेश यादव का भव्य स्वागत किया गया।

बैठक में समाज सुधार को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। सर्वसम्मति से तय हुआ कि संगठन दहेज प्रथा और नशे की कुरीति के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगा। कोर कमेटी सदस्यों ने संकल्प लिया कि समाज को दहेज-मुक्त और नशा-मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और गाँव-गाँव तक यह संदेश पहुँचाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि रिजांग ला रज पवित्र कलश यात्रा उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगी। जब भी यह यात्रा जनपद गाजीपुर पहुंचेगी, तब संगठन द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ हजारों की संख्या में भव्य स्वागत किया जाएगा।

वहीं बैठक में संगठन के वरिष्ठ नेता सूरज राम बाघी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत प्रत्याशी अजय करैला, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर यादव, जिला प्रवक्ता सुभाष यादव, प्रधान सुदर्शन यादव, फौजी सुरेंद्र यादव, फौजी उमा यादव, फौजी अभय यादव (ठेकेदार), पूर्व प्रधान जमुना बिंद समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन की एकजुटता और समाज सुधार के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें