Search
Close this search box.

लखनऊ: सपा सांसद से सगाई के बाद रिंकू सिंह हटाए गए चुनाव आयोग के अभियान से

लखनऊ: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को चुनाव आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान से हटा दिया गया है। यह फैसला रिंकू सिंह की हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद लिया गया।

चुनाव आयोग ने रिंकू सिंह के फोटो लगे सभी बैनर और पोस्टर हटाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को जारी कर दिए हैं। आयोग का कहना है कि यह निर्णय राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

रिंकू सिंह हाल ही में चुनाव आयोग के “मतदाता जागरूकता अभियान” का चेहरा बनाए गए थे, लेकिन अब उनकी राजनीतिक रूप से जुड़ी सगाई के चलते आयोग ने यह कदम उठाया है।

चुनाव आयोग का यह स्पष्ट मानना है कि किसी राजनीतिक दल से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी शख्सियत को ऐसे अभियान में शामिल रखना, निष्पक्षता की भावना को प्रभावित कर सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें