बिहार विधानसभा चुनाव में कई सिंगर और अभिनेता- अभिनेत्रियों ने अपनी किस्मत आज़माई, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिल सकी। चुनावी असफलता के बाद कई चेहरे राजनीति से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं।
इसी कड़ी में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार रहे मशहूर सिंगर रितेश पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी खुद रितेश पांडे ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
चुनाव परिणामों की बात करें तो रितेश पांडे को महज 10,294 वोट मिले थे, जिसके साथ वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में चौथे स्थान पर रहे। खराब प्रदर्शन के बाद उनका यह फैसला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।









