Search
Close this search box.

गाजीपुर: बिरनो में सड़क हादसा, अफीम फैक्ट्री के पूर्व कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित बंतरा पेट्रोल पंप के पास वाराणसी–गोरखपुर फोरलेन पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में अफीम फैक्ट्री के पूर्व कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगीपुर थाना क्षेत्र के बंतरा निवासी रामबचन सिंह यादव पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में तेल भरवाकर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामबचन सिंह यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी रंभा, पांच पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ब्यूरोचीफ: संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें