देवरिया: रेलवे स्टेशन पर सोमवार को किन्नरों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों से अवैध वसूली का विरोध करने पर यात्रियों से किन्नरों की कहासुनी हो गई।
स्थिति बिगड़ने पर शिकायत के आधार पर मौके पर RPF इंस्पेक्टर पहुंचे। लेकिन आरोप है कि किन्नरों ने इंस्पेक्टर पर ही हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में इंस्पेक्टर को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किन्नरों की भारी भीड़ ने इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्री सहम गए।
घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।











