Search
Close this search box.

वाराणसी: अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिवस पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विशेष पूजन का आयोजन किया।

यह आयोजन वाराणसी जनपद के प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर, कैथी में किया गया, जहाँ वैदिक विधि से रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन सम्पन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा अजगरा के पूर्व प्रत्याशी सुनील सोनकर, विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश वर्मा, बॉबी यादव (क्षीरसागर), धरम यादव, मैराथन धावक धीरज यादव, युवा नेता सक्षम सोनकर, सोनू सोनकर, सर्वेश कुमार, साधु-संत समुदाय से मुन्ना गिरी एवं जागेश्वर गिरी आदि।

वहीं समाजवादी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम के माध्यम से अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में जयकारों और मंत्रोच्चारण से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें