नई दिल्ली। भारतीय रुपया आज 3 दिसंबर को डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। PTI के मुताबिक, रुपया आज 9 पैसे की गिरावट के साथ 90.05 प्रति डॉलर पर खुला। इससे पहले मंगलवार को यह 89.96 पर बंद हुआ था।
विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी निवेशकों (FPI) द्वारा लगातार पूंजी निकासी से रुपये पर भारी दबाव बना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती भी रुपये की कमजोरी का एक प्रमुख कारण बताई जा रही है।
रुपये की इस गिरावट से आयात महंगा होने की आशंका बढ़ गई है, जबकि आर्थिक मोर्चे पर सरकार और आरबीआई के लिए नई चुनौतियाँ पैदा हो सकती हैं।









