संडीला। पूर्व विधायक स्वर्गीय कुंवर महावीर सिंह (राजा भरावन) के पुत्र कुंवर आनंद सिंह ‘अन्नू भईया’ ने ग्राम झौनीखेड़ा कल्लावां पहुंचकर स्वर्गीय पूर्व प्रधान रामखेलावन पाल के पुत्र आकाश पाल एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित क्षेत्रीय लोगों से संवाद भी किया।
इसके उपरांत कुंवर आनंद सिंह ग्राम सभा रसूलपुर मजरा मींतौं, संडीला पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पाल की तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गजेंद्र बहादुर सिंह, जगत द्विवेदी, मोतीलाल पाल, संतराम पाल, पुतान तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- ओमजीत यादव









