वाराणसी: अधिवक्ता, पूर्व सलाहकार सदस्य दूरसंचार मंत्रालय भारत सरकार व वर्तमान में आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा राष्ट्रीय विधिक सलाहकार संजय कुमार पांडे को भारतीय गौ रक्षा दल में राष्ट्रीय विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।

श्री पांडेय को भारतीय गौ रक्षा दल ने नियुक्ति पत्र जारी कर पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर इस दल के सभी सदस्यों ने उनको बधाई और आगे की चुनौतियों के लिए शुभकामनायें दी।









