Search
Close this search box.

सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा बने शतरंज के इतिहास के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

मध्य प्रदेश के सागर जिले के नन्हे शतरंज खिलाड़ी सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने इतिहास रच दिया है। मात्र तीन साल, सात महीने और 20 दिन की उम्र में उन्होंने आधिकारिक फिडे रेटिंग हासिल कर दुनिया के सबसे कम उम्र के रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

गौरतलब है कि पिछले साल सर्वज्ञ ने तीन साल, आठ महीने और 19 दिन की उम्र में यह मील का पत्थर छूने का प्रयास किया था, लेकिन अब उन्होंने इसे आधिकारिक रूप से हासिल कर नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।

इस उपलब्धि के साथ सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा शतरंज के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में दर्ज हो गए हैं और उनके उज्जवल भविष्य की उम्मीदें जगमगा उठी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें