Search
Close this search box.

बलिया में सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह आयोजित, महिला शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर दिया गया जोर

बलिया। महिला शिक्षा आंदोलन की प्रमुख नायिका और समाज सुधार की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले के विचारों पर चलकर ही आज दबे-कुचले नारी समाज का वास्तविक उत्थान संभव है। उनके आदर्श और विचारों को यदि आज की युवा पीढ़ी अपनाए, तो समाज में अपनी पहचान बनाने और समानता की दिशा में आगे बढ़ने में यह सहायक सिद्ध होगा। यह विचार माली विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर माली ने सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह के दौरान व्यक्त किए।

यह जयंती समारोह बांसडीह के डवाकरा हाल में आयोजित किया गया, जहां उपस्थित माली समाज के लोगों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के त्याग, यातनाओं और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्रीनारायण वर्मा ने की, जबकि संचालन रामजी वर्मा ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट सुरेन्द्र निषाद, बाबूराम, बीरबल राजभर, श्रीरामनिवास सिंह, रामाशंकर वर्मा, परशुराम वर्मा, अच्छे लाल वर्मा, संजय वर्मा, धनजी, अजीत वर्मा, मुकेश वर्मा, अखिलेश वर्मा (युवा जिलाध्यक्ष कुशवाहा समाज), चन्द्रगुप्त मौर्य, आत्मा प्रसाद वर्मा, प्रभात वर्मा, लालजी राजभर, अशोक मौर्य, श्रीभगवान वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें