Search
Close this search box.

विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न, लवकुश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनी जगमनिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र: विभागीय आदेशानुसार पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र के विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव मंगलवार को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह के देखरेख में उपस्थित अभिभावकों के मध्य संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से लवकुश को अध्यक्ष और जगमनिया को उपाध्यक्ष चुना गया। सबसे पहले अभिभावकों ने मिलकर 11 सदस्यों का चयन किया, जिसमें 6 महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।

चयनित सदस्यों में लवकुश, सरभू, राम सिंह, शिव शंकर, विशुंधरी के साथ महिला अभिभावकों में से जगमनिया, सोनी, गुंजा, बसंती, जिलावटी, अनीता को चयनित किया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर सर्वसम्मति से लवकुश को विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष और जगमनिया देवी को उपाध्यक्ष नामित किया जिसको सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया और हर्ष ध्वनि के साथ ताली बजाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉक्टर बीके सिंह महादेव, पवन कुमार सिंह, शिव शंकर ,उर्मिला देवी, पूर्व प्रधान जागेश्वर सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष केदार सिंह, सीमा सोनी, गुंजा, कविता, बसंती, शीला, सीता, मनीषा, कुंवर प्रसाद, गुलाब, धर्मदेव, रामबहाल, रोहित और क्षेत्र पंचायत सदस्य बिंदु उपस्थित रहे।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें