Search
Close this search box.

वाराणसी में खुल गए 8वीं तक के स्कूल, एक महीने से चल रही थी ऑनलाइन पढ़ाई

वाराणसी: शहरी क्षेत्र के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल गुरुवार से फिर से खुल गए। करीब एक महीने तक बंद रहने के बाद अब विद्यालयों में पढ़ाई दोबारा शुरू हो गई। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अरविंद कुमार पाठक ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है और शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले महाकुंभ के पलट प्रवाह और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 26 जनवरी से नगर क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया गया था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद स्कूलों को दोबारा खोला जा रहा है।

ऑनलाइन क्लासेज जारी थीं, अब परीक्षा भी होगी

स्कूल बंद रहने के दौरान छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही थीं। अब विद्यालय खुलने के बाद नियमित पढ़ाई के साथ परीक्षा कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

शिक्षकों को समय से पहुंचने के निर्देश

शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने और कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय खुलने से छात्रों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि लंबे समय बाद बच्चे फिर से सामान्य रूप से स्कूल जा सकेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें