Search
Close this search box.

गाजीपुर: संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम व नवागत सीओ ने सुनीं शिकायतें, 79 में से 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

गाजीपुर: कासिमाबाद तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी संजय यादव व नवागत क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) अनुभव राजर्शी ने संयुक्त रूप से की। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

इस अवसर पर कुल 79 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

एसडीएम संजय यादव ने समाधान दिवस के दौरान विशेष रूप से जमीन व आपसी विवादों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर ऐसे मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए, और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

इस मौके पर तहसीलदार मीना गोड, नायब तहसीलदार कौशल चौरसिया, कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी, राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें