Search
Close this search box.

वाराणसी: चांदपुर में सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी को मारी गोली, मौत

वाराणसी: चांदपुर में सिक्योरिटी गार्ड पति चंद्रमोहन सिंह ने अपनी पत्नी संगीता सिंह को गोली मार कर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर इक्कठा हो गए। गोली मारने के बाद सिक्योरिटी गार्ड मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की अपरान्ह लगभग 4:30 बजे अचानक से उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित बजरंग नगर कॉलोनी में किराए पर रहने वाले मूल रूप से रानीगंज हुसैनपुर प्रतापगढ़ निवासी संगीता सिंह 45 वर्ष के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो बिस्तर पर मूल रूप से प्रतापगढ़ के रानीगंज हुसैनपुर निवासी संगीता सिंह अपने बिस्तर पर लहूलुहान पड़ी थी।

आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि किसी बात से छुब्ध होकर पति चंद्रमोहन ने पत्नी संगीता को गोली मार दी। सूचना पर मौके पर एडीसीपी सुशील कुमार, एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, इंस्पेक्टर मडुवाडीह भरत उपाध्याय, मड़ौली चौकी इंचार्ज राहुल सिंह, फॉरेंसिक टीम संग काफी संख्या में फोर्स पहुंच गई।

घटना के बाद मृतक संगीता सिंह का पुत्र 25 वर्षीय दिव्यांशु सिंह घटनास्थल पर पहुंचा। घटना देखकर वह बदहवास सा हो गया। इंस्पेक्टर मडुवाडीह भरत उपाध्याय से बेड पर मां को अस्पताल ले जाने की जिद करने लगा। मोहल्ले वालों के अनुसार चंद्रमोहन सिंह एटीएम में गार्ड की नौकरी करता था और मिलिट्री से रिटायर्ड था। फिलहाल पुलिस हत्या या दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें