Search
Close this search box.

BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की आयु में निधन, पीएम मोदी ने भी किया था जिक्र

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली बीजेपी के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से एम्स अस्पताल में भर्ती थे। महज एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में प्रो. मल्होत्रा का उल्लेख किया था और उनके राजनीतिक योगदान एवं समाज सेवा को सम्मानपूर्वक याद किया था। उनका निधन भारतीय राजनीति और दिल्ली बीजेपी के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

कौन थे विजय कुमार मल्होत्रा?

  • जन्म: 3 दिसंबर 1931, लाहौर, पंजाब (अब पाकिस्तान)
  • परिवार: कविराज खजान चंद के सात बच्चों में चौथे
  • राजनीतिक सफर:
    • 1972 से 1975 तक दिल्ली प्रदेश जनता संघ के अध्यक्ष
    • 1977 से 1984 तक दो बार दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष
    • दिल्ली में बीजेपी को मजबूत करने में अग्रणी भूमिका

राजनीतिक उपलब्धियां

  • 1999 के आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को हराकर बड़ी जीत हासिल की।
  • पिछले 45 वर्षों में 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे।
  • 2004 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली से बीजेपी के एकमात्र विजयी उम्मीदवार बने।
  • अपनी साफ-सुथरी छवि और जनसेवा के कारण हमेशा सम्मानित स्थान बनाए रखा।

शिक्षा और सामाजिक योगदान

  • हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त।
  • राजनीति के साथ-साथ शिक्षा और खेल प्रशासन में सक्रिय रहे।
  • दिल्ली के शतरंज और तीरंदाजी क्लबों के संचालन में अहम भूमिका।
  • उनका जीवन राजनीति, शिक्षा और खेल—तीनों क्षेत्रों में आदर्श और प्रेरणा का स्रोत माना जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें