Search
Close this search box.

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन

लातूर (महाराष्ट्र)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पाटिल चाकुरकर ने शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे महाराष्ट्र के लातूर में अंतिम सांस ली।

सूत्रों के अनुसार, शिवराज पाटिल लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज घर पर ही चल रहा था। उनके निधन की खबर से महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजनीति में शोक की लहर फैल गई है।

शिवराज पाटिल भारतीय राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे और उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश की सेवा की। उनके योगदान को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी और राजनीतिक circles ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Comment

और पढ़ें