Search
Close this search box.

अलवर में सनसनीखेज वारदात: नीले ड्रम में मिली मजदूर की लाश, पत्नी और मकान मालिक का बेटा फरार

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नीले ड्रम से मजदूर की लाश बरामद हुई है। शव को गलाने के लिए ड्रम में नमक डाला गया था और ऊपर भारी पत्थर रख दिया गया था, ताकि किसी को शक न हो।

मृतक की पहचान हंसराज के रूप में हुई है, जो किराए के मकान में रहता था और ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि हंसराज की पत्नी को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। इसी दौरान उसकी नज़दीकियां मकान मालिक के बेटे से बढ़ीं।

वारदात के बाद से ही मृतक की पत्नी और मकान मालिक का बेटा फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें