Search
Close this search box.

सेवा पखवाड़ा: रोहनिया विधायक ने 325 दिव्यांगजनों को वितरित किए मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल व उपकरण

रोहनिया: सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग विकास संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर, खुशीपुर में जिला दिव्यांग जनशक्तिकरण अधिकारी की उपस्थिति में दिव्यांग जनों के लिए आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने 325 दिव्यांगजन लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, आई डी किट, स्मार्ट केन, हियरिंग एड, ब्रेल कीट सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। इसके साथ-साथ 20 लाभार्थियों को शादी-विवाह, दिव्यांग पेंशन और दुकान संचालन योजना के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने प्रभारी एवं समन्यवक रमेश सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्हें उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों की सेवा भगवान की पूजा से बढ़कर है और सरकार द्वारा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

समारोह का संचालन अरविंद सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सौरभ सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपनिदेशक मंडलीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सत्येंद्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रामप्रकाश सिंह, सीआरसी निदेशक आशीष कुमार झा और जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, जिला महासचिव राजकुमार वर्मा, श्यामबली पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें