मथुरा । में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। शुक्रवार को एक मोटरबोट पैंटून पुल से टकराकर पलट गई थी, जिसमें 37 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन सात श्रद्धालु अब भी लापता हैं।
शनिवार को बचाव अभियान तेज करते हुए गोताखोरों की कई टीमों को करीब 20 मोटरबोट के साथ दोबारा यमुना में उतारा गया। प्रशासन और स्थानीय टीमें मिलकर लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परिजन अपनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में घटनास्थल पर डटे हुए हैं।









