लखनऊ: राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) की प्रांतीय बैठक राजधानी लखनऊ के होटल दिलीप में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय संरक्षक गौरी शंकर शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संचालन व निर्णय
बैठक का संचालन कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार अवाक ने किया। विभिन्न जिलों और मंडलों से आए पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों और समस्याओं को मुखर रूप से प्रस्तुत किया। बैठक में 13 जुलाई तक जनपदीय अधिवेशन और 20 जुलाई तक मंडलीय अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

प्रांतीय अधिवेशन के लिए अशोक कुमार गौतम (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष) को प्रमुख संयोजक, अशोक कुमार अवाक (कार्यकारी महामंत्री) को संयोजक नियुक्त किया गया। अन्य जिलों और मंडलों में अधिवेशन की जिम्मेदारी संबंधित अध्यक्षों और मंत्रियों को सौंपी गई।
प्रमुख मुद्दों पर चर्चा
बैठक में शिक्षकों से जुड़ी कई अहम मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिनमें आकांक्षी जनपदों से स्थानांतरण नीति, खंड शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति में 34% कोटा, उत्तराखंड से आए शिक्षकों की ज्येष्ठता निर्धारण, अवकाश काल में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को उपार्जित एवं प्रतिकर अवकाश, माता-पिता की मृत्यु पर अंतिम संस्कार अवकाश, शैक्षिक कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ रही।
सहभागिता और संबोधन
बैठक में उत्तर प्रदेश के कई मंडलों और जिलों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ताओं में शामिल रहे प्रान्तीय संरक्षक गौरी शंकर शुक्ल, महामंत्री केदारनाथ तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सालिकराम प्रजापति, डॉ. सत्यम शिवम सुंदरम, मेरठ मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार पाल, मंत्री सतीश कुमार, विंध्याचल मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, कानपुर मंडल मंत्री दीपक शुक्ल
राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त कासगंज जिलाध्यक्ष मदन चंद्र राजपूत, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी, अन्य जिलाध्यक्ष – इटावा से प्रशांत कुमार, अमेठी से नवीन त्रिपाठी, जौनपुर से आदर्श वर्मा, चित्रकूट से मंत्री विनय कुमार, कानपुर नगर से सुमित मिश्र सभी वक्ताओं ने एकमत से राजकीय शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा हेतु मूल संघ से एकजुटता और प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार अवाक ने किया। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को उनके सक्रिय सहभागिता और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों हेतु साधुवाद दिया।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।