शिमला: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी की तारीख तय हो चुकी है और यह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में होगी।
सूत्रों के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह की शादी पंजाब विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर (साइकोलॉजी) डॉ. अमरीन कौर शेखों के साथ होगी। डॉ. अमरीन कौर शिक्षा क्षेत्र में जानी-मानी शख्सियत हैं और लंबे समय से विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य से जुड़ी हुई हैं।
गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी होगी। उनकी पहली पत्नी कर्नल अभय सिंह की बेटी सुदर्शन सिंह थीं, जिनसे वे कुछ वर्ष पहले अलग हो चुके हैं। अब एक बार फिर उनका वैवाहिक जीवन नई शुरुआत करने जा रहा है।
विक्रमादित्य सिंह इस समय कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण मंत्री के पद पर कार्यरत हैं और प्रदेश की राजनीति में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। उनके विवाह समारोह में राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।