Search
Close this search box.

शिवपाल यादव का बड़ा दावा: अमित शाह ने दिया बीजेपी में शामिल होने और मंत्री बनने का ऑफर

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने रविवार को बड़ा बयान दिया। शिवपाल ने कहा कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने और योगी कैबिनेट में मंत्री बनने का ऑफर दिया गया था।

उन्होंने यह भी दावा किया कि यह ऑफर किसी प्रदेश स्तरीय नेता द्वारा नहीं, बल्कि केंद्र की मोदी सरकार में नंबर दो माने जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह ने दिया था।

शिवपाल के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और सत्तापक्ष तथा विपक्षी दलों में बयान पर चर्चा जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें